चम्पावत डीएम नरेंद्र भंडारी कोरोना संक्रमित हुए

चम्पावत

चम्पावत डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि डीएम की एक दो दिन से तबीयत ठीक नहीं थी। स्वास्थ्य खराब होने से डीएम ने सोमवार को कोरोना जांच कराई। इसमें वह संक्रमित पाए गए हैं। एहतियात बरतते हुए डीएम ने खुद को आईसोलेट कर दिया है। डीएम को सोमवार को देवीधुरा के ऐतिहासिक बग्वाल मेले में जाना था। लेकिन संक्रमित होने से ऐसा संभव नहीं हो सका। डीआईओ के मुताबिक डीएम ने उनके संपर्क में आए अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से तत्काल कोरोना की रैंडम जांच करवाने की अपील की है। साथ की कलक्ट्रेट आने वाले हर कर्मचारी और अधिकारियों से मास्क पहनने की अपील की है। आम जनता से भी डीएम ने कोविड नियमों का पालन करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *