बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्र खोले जाने की मांग की

चम्पावत

टनकपुर में छात्रों ने बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्र खोले जाने की मांग की है। इसके लिए सभी छात्रों ने एकत्र होकर भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज छात्रों के हित में फैसला लिए जाने की मांग की है। छात्रों ने प्रवेश परीक्षा केंद्र एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन केंद्र टनकपुर या बनबसा में खोले जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *