कांग्रेस प्रदेश प्रभारी यादव का पंतनगर एयरपोर्ट पर स्वागत

रुद्रपुर

दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बुधवार की सुबह नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मीना शर्मा, सुमित्र भुल्लर, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष महानगर रुद्रपुर संदीप चीमा, मोहन खेड़ा पार्षद, अनिल शर्मा, ममता हलधर, महिपाल सिंह बोरा, ओमप्रकाश सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता ने फूलमालाओं व तिरंगा झंडा देकर व तिरंगा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद यात्रा नैनीताल के लिए प्रस्थान हुई। जहां आज भारत जोड़ो कांग्रेस द्वारा यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *