हर घर तिरंगा लगाने के लिए निकाली रैली, किया जागरूक
रुद्रपुर
भाजपा एससी मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगर के विभिन्न वार्डों में तिरंगा वितरण कार्यक्रम चलाया। लोगों से आजादी का अमृत अभियान के तहत आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। यहां जिला मंत्री गौरव सोनकर, पूर्व दर्जा मंत्री संतोष गौरव, अनिल वाल्मीकि, जयकिशन भारती, आशीष कुमार आदि थे। इधर ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकालकर हर घर को तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरूक किया। रैली का नेतृत्व अनिल तिवारी ने किया। रैली में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। यहां डॉ. पीएस नागपाल, डॉ.सतीश दूबे, अशोक मानी त्रिपाठी, विनोद कुमार, श्याम यादव, भुवन सिंह डसीला, नवीन गढ़वाल, जसवीर चौहान, मनोहर, हरीश पांडे, कुंदन पांडे, पुष्पा पांडे आदि मौजूद रहे।