नशे में धुत कार सवार युवक ने चार लोगों को मारी टक्कर

रुद्रपुर

दिनेशपुर में शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने बीच बाजार कई लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार दौड़ा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा कर कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर हिदायत देते आरोपी को छोड़ दिया। बुधवार देर शाम भीड़ से खचाखच भरे बाजार में एक कार सवार ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी। इससे लोगों और कार सवार व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख कार चालक ने तेजी से कार दौड़ा दी। इस कारण तमाम लोग चोटिल हो गए। लोगों का आरोप है कि कार सवार व्यक्ति नशे में धुत था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में कार चला रहे युवक ने अपना नाम लवजीत सिंह निवासी खटीमा बताया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और कार का चालान कर उसे हिदायत देकर छोड़ दिया। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही थाने के चीता टीम ने पीछा कर कार कार को पकड़कर कर संबंधित धाराओं में चालान किया है। कार चालक का मेडिकल कराया गया। इसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत देते हुए थाने से जमानत पर छोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *