आप के जिलाध्यक्ष मनोरथ का निधन

 

पौड़ी। आम आदमी पार्टी के पौड़ी जिलाध्यक्ष मनोरथ निराला का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया। आप के जिला मीडिया प्रभारी त्रिलोक स‌िंह रावत ने बताया कि निराला सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते थे। निराला के निधन पर आप के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिगमोहन नेगी, प्रांतीय महासचिव गजेंद्र चौहान, पौड़ी विधानसभा अध्यक्ष विनोद नौटियाल ने शोक जताया। वहीं पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने आप के जिलाध्यक्ष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *