संयुक्त किसान मोर्चा का 75 घंटों का महापड़ाव 18 अगस्त से
रुद्रपुर
रुद्रपुर में संयुक्त किसान मोर्चा(एसकेएम) यूपी की राज्य समिति की आनलाइन बैठक आयोजित हुई। इसमें लखीमपुर में 18 से 21 अगस्त तक होने वाले महापड़ाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम को लेकर समिति ने पूरी तैयारियां कर ली है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि किसान 18 अगस्त की सुबह 10 बजे से लगातार 75 घंटों तक सरकार की वादाखिलाफी और किसानों के प्रति सरकार की बदले की भावना को लेकर देश का ध्यान आकर्षित करेंगे। पदाधिकारियों के अनुसार 21 अगस्त को धरने का समाप्त होगा। बैठक में यूपी के सभी जिलों के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 20 से अधिक राज्यों के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गयी है। इस अवसर पर केंद्रीय समन्वय समिति के डॉ. दर्शन पाल, जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक लांबा, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष भारत सिंह, प्रांतीय सचिव मुकुट सिंह, तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिन्दर सिंह विर्क, प्रोग्रेसिव फार्मर फ्रंट के गुरमनीत सिंह मांगट, क्रांतिकारी किसान यूनियन के शशिकांत, भाकियू तराई क्षेत्र प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, भाकियू लखीमपुर जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रांतीय सचिव विमल त्रिवेदी, संगतिन किसान मजदूर संगठन से ऋचा सिंह, मजदूर किसान एकता मंच से राजेश आजाद एवं एसबी आजाद, पिंदर सिंह सिद्धू, जनवादी किसान सभा के रजनीश भारती, किसान विकास मंच के राम अवध, बलवंत यादव आदि प्रमुख किसान नेता शामिल रहे।
