संदिग्ध परिस्थितियों में कारपेंटर लापता

काशीपुर

काम के लिए घर से निकला कारपेंटर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। शुक्रवार को मोहल्ला अल्ली ख़ां निवासी शमीम जहां पत्नी मौलाना जुम्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया उसका बेटा सद्दाम हुसैन कारपेंटर का काम करता है। बीती 4 अगस्त को वह काम करने की बात कहकर घर से गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने रिश्तेदारों और बेटे के दोस्तों के यहां भी खोजबीन की। उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर सद्दाम खोजबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *