बागेश्वर में भाजपा की जीत पर ऋषिकेश में जश्न
ऋषिकेश। बागेश्वर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की जीत का जश्न ऋषिकेश में देखने को मिला। भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर व मिष्ठान का वितरण किया। शुक्रवार की शाम भाजपा कार्यकर्ता दून तिराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि बांगेश्वर में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है, जो कांग्रेस के झूठे भ्रम को तोड़ने का कार्य करेगी। कांग्रेस जनता को तरह-तरह के बयान देकर बरगलाने का कार्य कर रही है। जबकि जनता भाजपा सरकार के साथ खड़ी है। यह जीत आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव के लिए वरदान साबित होगी। जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों पर मुहर लगाया है। पार्षद शिवकुमार गौतम ने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और जनता के विश्वास की सरकार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूरा ध्यान रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर है। जिसका परिणाम हमें बागेश्वर के उपचुनाव में जीत के रूप में मिला है। खुशी जताने वालों में भाजपा महामंत्री नितिन सक्सेना, पवन शर्मा, बृजेश शर्मा ,इंद्र कुमार गोदवानी, दिनेश सती, राजू शर्मा, रूपेश गुप्ता, राधे जाटव, प्रदीप कोहली, माधवी गुप्ता, दीपक बिष्ट, संजीव, अरुण जुगराण, जितेंद्र अग्रवाल, संजय व्यास, पार्षद राजेन्द्र बिष्ट, राजेश दिवाकर, सुरेंद्र कक्कड़, रीता गुप्ता, सुधा असवाल, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, शिवम टुटेजा, अभिनव पाल, संजय शास्त्री, श्रवण जैन, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, रंजन अंथवाल, संदीप शर्मा, साकेत शर्मा, आशीष अग्रवाल, सैंकी सक्सेना आदि रहे।
