उदीयमान खिलाड़ी योजना में 217 ने ट्रायल दिया

चम्पावत।

सीएम उदीयमान उन्नयन खिलाडी योजना के लिए ट्रायल जारी हैं। रविवार को गोरलचौड़ मैदान में बालक वर्ग का ट्रायल लिया गया। जिसमें 217 प्रतिभागियों ने ट्रायल दिया। रविवार को गोरलचौड़ मैदान में बालक वर्ग के ट्रायल हुए। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि 217 प्रतिभागियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। बताया कि 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, बॉल पुट, शटल रन, फारवर्ड बैंड एंड रीच और 600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। योजना के तहत जिले में 150 बालक व 150 बालिकाओं का चयन किया जाना है। चयनित खिलाड़ियों की घोषणा 26 अगस्त तक की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को डेढ़ हजार रुपये की मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। आयोजन में जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, नीरज वर्मा, चंदन सिंह अधिकारी, बंशीधर थ्वाल, शंकर दत्त पांडे, नीतू उप्रेती, उत्तम फत्र्याल, खेल विभाग के चंद्रशेखर ओली और मुन्ना राय ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *