बागेश्वर में व्यापारी आज से चलायेंगे सदस्यता अभियान

बागेश्वर

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि संगठन नगर मंडल का चुनाव सितंबर में करेगा। जिसके लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। सोमवार से सदस्यता अभियान चलेगा। जिसके लिए व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल कार्की को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर पर जिलाध्यक्ष बबलू नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण नगर व्यापार मंडल के चुनाव नहीं हो सके थे। चुनाव प्रति तीन वर्ष में होते हैं। जिसके लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। उमेश साह को संरक्षक, राजेंद्र परिहार को प्रभारी बनाया गया है। 22 से 30 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलेगा। 15 से 20 सितंबर के मध्य नगर व्यापार मंडल का चुनाव कराया जाएगा। इससे पूर्व सभी सदस्यता लेने वाले व्यापारियों को पहचानपत्र प्रदान किए जाएंगे। बैठक में मनीष जखवाल, राजेंद्र उपाध्याय, पंकज पांडे, किशन सोनी, मनीष पांडे, हरीश सोनी, नवीन लाल साह, भुवन पाठक, पुष्कर सिंह, हेम चंद्र जोशी, अमित रस्तोगी, सुनील वर्मा, सुनील पांडे, संजय किशोर वर्मा, दीपक जोशी, गौरव कक्कड़, प्रकाश चंद्र जोशी, जगदीश पाठक, प्रकाश जोशी, दिनेश मेहता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *