छात्रों को आवेदन का एक और मौका मिले : एबीवीपी
हल्द्वानी
एबीवीपी हल्द्वानी ने एमबीपीजी कॉलेज में दाखिले से वंचित रह गए छात्रों के प्रवेश की मांग को लेकर गुरुवार को प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कई छात्र ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके हैं उन्हें आवेदन का एक और मौका दिया जाना चाहिए। बीए, बीकॉम और बीएससी तृतीय वर्ष व बीकॉम द्वितीय और प्रथम वर्ष के परीक्षाफल में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनमें भी सुधार किया जाए। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि सोमवार को अगली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों नगर मंत्री अभिषेक गोस्वामी, नगर विस्तारक दीपेंद्र कुल्याल, रश्मि लमगड़िया, कौशल बिरखानी, नेहा बिष्ट, कविता मेहरा, निश्चय, सलोनी मेहरा, करन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, नितिन, रोहित, पंकज गोस्वामी आदि शामिल रहे।
