आठ सरकारी आईटीआई की 946 सीटों पर दाखिले को काउंसलिंग शुरू

हल्द्वानी

जिले के 8 सरकारी आईटीआई में दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुरू हो गई है। पहले दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में युवा हल्द्वानी स्थित युवक आईटीआई परिसर पहुंचे। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि नैनीताल जिले के सभी आईटीआई की काउंसिलिंग हल्द्वानी आईटीआई में दो दिन (गुरुवार और शुक्रवार) चलेगी। जिसमें 946 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन करने वाले 338 युवाओं की काउंसिलिंग की जाएगी। बताया कि अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए अलग-अलग काउंटर संस्थान में बनाए गए हैं। मेरिट के अनुसार काउंसिलिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *