अराजक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर
पिथौरागढ़
डीडीहाट में आगामी चार सितंबर से होने जा रहे नंदा महोत्सव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने आमजन के साथ बैठक की। प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में बीते रोज कोतवाली में गोष्ठी हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले में अराजक तत्व, शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस विशेष तौर पर नजर रखेगी। उन्होंने सभी लोगों से महोत्सव के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस का सहयोग करने को कहा है। यहां मेला समिति के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
