रमा खर्कवाल को मिलेगा  उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

पिथौरागढ़

नगर के खड़कोट स्थित गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कॉलेज में कार्यरत एनसीसी प्रभारी रमा खर्कवाल को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलेगा। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। रविवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला आर्या ने बताया कि आगामी चार सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रमा को सम्मानित करेंगे। रमा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला उत्सव में लगातार बीते पांच वर्षों से प्रतिभाग कर सीमांत और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य आर्या, प्रवक्ता शहजादी गौसिया, सरोज जोशी सहित विद्यालय परिवार और अपने परिवार को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *