शिक्षक विजय कुमार सिंह को सम्मानित किया
चम्पावत
नगर और आसपास के क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जीआईसी लोहाघाट में शिक्षक विजय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य एनसी उप्रेती की अध्यक्षता और भगवान जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षक को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। अभिभावक संघ अध्यक्ष मोहन पाटनी और स्कूल स्टाफ ने शिक्षक के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में नवीन पांडेय, हरिहर भट्ट, विक्रमाजीत चौहान, दीपक भट्ट, राजू शंकर जोशी, तनुजा
