राइंका पाटी में पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूक
चम्पावत
पाटी पुलिस ने इंटर कांलेज में बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया। बुधवार को पाटी पुलिस ने बच्चों को विभिन्न कानूनी जानकारियां के साथ -साथ नशे के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नशे से दूर रहने को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रतिज्ञा दिलाई गयीं। थानाध्यक्ष बची सिंह बिष्ट ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों और नशा न करने एवं यातायात के नियमों का पालन करने महिलाओं और बच्चों में होने वाले अपराधों और रोकथाम,गौरा ऐप,112 नम्बर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान थानाध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ियों में चयनित छात्र-छात्राओं को चैक वितरित किये।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी, सतीश जोशी, गोकुलानंद भट्ट, जीवन सोराड़ी, हिमांशु, सेतराम,दीक्षा खड़ायत, ऊषा सेलिया आदि मौजूद रहे।
