कमलेश बने युकां डीडीहाट विधानसभा अध्यक्ष

पिथौरागढ़

कनालीछीना विकासखंड के टुनभिटटा निवासी कमलेश कठायत को यूथ कांग्रेस का डीडीहाट विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को कठायत ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी ने उन्हें निर्विरोध डीडीहाट विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताते हुए संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कमलेश के डीडीहाट विधानसभा अध्यक्ष बनने पर युकां राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, जिलाध्यक्ष शुभम बिष्ट, प्रकाश देवली सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *