मांगों के निराकरण को अधिकारी, कर्मचारी समन्वय समिति ने भरी हुंकार

अल्मोड़ा। पर्वतीय ठेकेदार संघ की ओर से रविवार को चौघानपाटा में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ठेकेदारों ने एक स्वर में टेंडरों के बहिष्कार का निर्णय लिया। बिना संवैधानिक प्रक्रिया पूर्ण किए बिना टेंडरों का भी विरोध करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर ठेकेदारों ने कहा कि टेंडरों की वित्तीय स्वीकृती नहीं होने, टेंडरों में में तकनीकी सीटीएस नहीं होने, समस्त निविदा प्रतिआशा में लगाने और दो साल पूर्व लगाई गई निविदा की स्वीकृति नहीं होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभिन्न माध्यमों से समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाने के बाद भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे अब मजबूरन टेंडरों का बहिष्कार करना पड़ रहा है। बैठक में राजकीय ठेकेदार संघ अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट, जगदीश भट्ट, गोपाल मेहता, अरविंद बिष्ट, राजेंद्र कनवाल, सुरेंद्र बेलवाल, पूरन पालीवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *