राई खेल विश्वविद्यालय में राज्यपाल का रहेगा हस्तक्षेप
पंचकुला
सोनीपत के राई में स्थित खेल स्कूल को विश्वविद्यालय बनाने का रास्ता साफ होने वाला है। हरियाणा विधानसभा के पिछले दिनों समाप्त हुए बजट सत्र में दोबारा विधेयक पेश किया गया। इससे पहले भी 2019 में विधेयक पारित किया गया था, लेकिन यूजीसी इसे वापस कर दिया था।
अब विधानसभा में हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय विधेयक 2021 पेश कर दिया गया। विधेयक पारित होने पर खेल विश्वविद्यालय प्रदेश में न केवल कहीं पर भी खेल महाविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र, दूरस्थ केंद्र और अध्ययन केंद्र बना सकता है, बल्कि सरकार की अनुमति से दूसरे राज्यों में भी दूरस्थ कैंपस और अध्ययन केंद्र स्थापित कर सकेगा। नए विधेयक के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ही इस विश्वविद्यालय में सर्वेसर्वा नहीं होंगे। अब उनके ऊपर भी कुलाधिपति काम करेंगे।
