महात्मा गांधी पर कॉफी टेबल बुक लांच

देहरादून। सेंट जोसेफ अकादमी के प्रिंसीपल ब्रदर जयसीलन ने महात्मा गांधी पर आधारित कॉफी टेबल बुक माई लाइफ माई वर्ड्स:रिमेम्बरिंग महात्मा गांधी लांच की।पुस्तक के प्रकाशन नटराज पब्लिशर्स के उपेंद्र अरोड़ा ने बताया कि यह पुस्तक महात्मा गांधी की दुर्लभ श्वेत-श्याम तस्वीरों के साथ ही उनकी गहन सोच के बारे में जानकारी देती है। ब्रदर जयसीलन ने पुस्तक की सराहना की विश्वास व्यक्त किया कि गांधीजी के दर्शन के ज्ञान को समझने के लिए यह पुस्तक शिक्षकों और छात्रों के लिए उपयोगी होगी। पुस्तक समन्वय दिव्या अरोड़ा और संगीता कोचर ने किया है, जो वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून की पूर्व छात्राएं हैं। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक की प्रेरणा दलाई लामा से मिली। उन्होंने ही इस पुस्तक की प्रस्तावनी लिखी है। पुस्तक का प्रकाशन फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *