गंगा बनीं शिक्षक अभिभावक एसोसिएशरन की अध्यक्ष
बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय कांडा में 2022 -23 शैक्षणिक सत्र के लिए अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन के लिए गंगा देवी अध्यक्ष चुनीं गई। महाविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. विनोद साह को सचिव और डॉ. नागेंद्र पाल को सदस्य के रूप में चयनित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आलम सिंह मेहरा सदस्य के रूप में चुने गए।
