विकास कार्य में पारदर्शी नीति अपना रहे
रुड़की। आईआईटी स्थित आदर्श बाल निकेतन स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट के लिए सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ मेयर गौरव गोयल ने फीता काट कर किया गया। मेयर ने कहा कि नगर के विकास के लिए कराए जा रहे कार्यों में पूरी पारदर्शिता अपनाई जा रही है। नगर निगम के विकास कार्य लगातार जारी रहे। इसके लिए बोर्ड बैठक में पारित हुए सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई, जिससे नगर की सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके। पार्षद राखी शर्मा ने कहा अपने वार्ड के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए उनकी ओर से अनेक कार्य कराए गए, जिससे कि वार्ड पूरे नगर में सबसे सुंदर एवं स्वच्छ रहे। इस अवसर पर प्रो. संदीप बनर्जी, स्कूल के अध्यक्ष प्रो. पीके मिश्रा,पूर्व पार्षद संजीव शर्मा, मनोज अग्रवाल, सुमन शर्मा, अजय राठी, प्रदीप शर्मा, चेतना अरोड़ा, शिवम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
