पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर जताया दुख

रुद्रप्रयाग। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर अनेक राजनीतिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केदार सिंह फोनिया के निधन पर रुद्रप्रयाग और चमोली को बड़ी क्षति हुई है। अनेक लोगों ने फोनिया के निधन पर गहरा दुख जताते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। दुख व्यक्त करने वालों में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप बगवाड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनानंद सती, वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, माधो सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल सहित कई लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *