रक्तदान को लेकर किया जागरूक
देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सेवा सप्ताह के तहत चलाए जा रहे रक्तदाता डाइरेक्ट्री अभियान के तहत शनिवार को दून अस्पताल की टीम के माध्यम से स्क्रीनिंग टेस्ट कैम्प लगाया गया। जिसमें छात्रों ने वॉलंटियर के तौर पर पंजीकरण करवाया। उन्हें रक्तदान को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान गौरव तोमर,दयाल बिष्ट, सागर तोमर, विवेक ममगई, राहुल चौहान, नागेंद्र बिष्ट, समृद्धि सिंह आदि मौजूद थे।
