बीएसएसएनल इंपलाइज यूनियन का मुख्य दर्जा बरकरार
देहरादून।
बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन को एक फिर से मुख्य मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा मिला है। बीएसएनएल के गैर कार्यकारी कर्मचारियों के 14 संगठनों का सदस्यता सत्यापन प्रत्येक तीन वर्ष होता है। इसके लिए बकायदता अखिल भारतीय स्तर पर चुनाव होता है। यूनियन के परिमंडल सचिव केएस सौन ने बताया कि इस बार चुनाव 14 अक्तूबर को हुए। इसमें 31490 कर्मचारियों ने मतदान किया। इसमें बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन को 48 फीसदी मत मिले हैं। यूनियन को एक बार फिर से मुख्य मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा मिला है, यह दर्जा पिछले 18 सालों से बरकरार है। एनएटीआई दूसरे, बीटीईयू तीसरे और एफएनटीओ चौथे नंबर पर रही। शेष संगठनों को एक प्रतिशत मत प्राप्त हुआ है। कर्मचारियों ने बीएसएनएल की सेवाओं में सुधार के लिए मोबाइल सेक्टर में फोर-जी सेवा की अनुमति देने की मांग उठाई। इसके साथ ही कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर भी चर्चा हुई।
