दीपावली को लेकर बाजारों में लौटी रौनक

रुद्रप्रयाग। दीपावली को लेकर बाजारों में जर्बदस्त भीड़ उमड़ पड़ी है। जहां धनतेरस के दिन सुबह से लेकर सांय तक बाजार में लोग दुकानों पर खूब खरीददारी करते रहे वहीं दीपावली का सामान लेने के लिए भी लोग गांव-गांव से बाजारों को आए। व्यापारियों ने भी अच्छा खासा कारोबार किया।
मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लेकर तिलवाड़ा, जखोली, मयाली, अगस्त्यमुनि, भीरी, चन्द्रापुरी, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड और केदारनाथ में दीपावली को लेकर चहल पहल देखी गई। लोगों ने जहां अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया है वहीं बाजारों में उत्साह देखा गया। कोरानाकाल के बाद इस बार लोगों ने खुलकर खरीददारी की। एक ओर धनतेरस पर वर्तनों की दुकानों में भीड़ लगी रही वहीं पटाखे, मिठाई, सजावट वाली सामग्री की दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मिठाई की दुकान में भी लोग सुबह से खरीददारी करते रहे। इधर, बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने मुख्यालय सहित सभी प्रमुख कस्बों में फायर सर्विस वाहन तैनात किया है ताकि किसी तरह की घटनाओं पर जल्द काबू किया जा सके। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *