एक बार फिर मरीजों ने अस्पतालों से बनाई दूरी
अल्मोड़ा। इन दिनों एक बार फिर अस्पतालों से मरीजों ने दूरी बना ली है। जिस वजह से एक दिन अवकाश के बाद सोमवार को भी बेहद कम संख्या में मरीज उपचार को पहुंचे। सोमवार को खुले जिला और महिला अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा मरीज बेहद कम संख्या में उपचार को पहुंचे। जिला अस्पताल में जहां दोपहर एक बजे तक करीब 250 मरीज तो महिला अस्पताल में कुल 50 मरीज ओपीडी में उपचार को पहुंचे। हालांकि भीड़ कम होने से दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को बारी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा।
