दन्या पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
अल्मोड़ा। जिलेभर में पुलिस का बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान जारी है। शनिवार को दन्या पुलिस ने क्षेत्र में शिविर लगाकर 24 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। इसके अलावा फड़-फेरी, रेहड़ी, ठेली लगाने वालों के भौतिक सत्यापन भी किए। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने शिविर में लोगों को जागरूक करते हुए सत्यापन को आगे आने का आह्वान किया। कहा कि सभी बाहरी लोग अपना पुलिस सत्यापन अवश्य कर लें। इसके बाद अभियान चलाकर सत्यापन नहीं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
