नहर कवरिंग मामले में मेयर से मिले लोग

हल्द्वानी। मल्ला गोरखपुर और तल्ला गोरखपुर के लोग रविवार को नहर कवरिंग के मामले को लेकर मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला से मिले। नहर कवरिंग के काम को लेकर लोगों के बीच असमंजस को दूर किया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने योजना के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही मेयर डॉ. रौतेला ने कहा कि 1 नवम्बर से नहर कवरिंग का काम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी, पार्षद धीरेंद्र रावत, दिनेश बिष्ट, देवेंद्र अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *