रानीखेत में अब 6दिन लगेगी फैमिली कोर्ट

अल्मोड़ा। रानीखेत न्यायालय में अब महीने में छह दिन परिवार न्यायालय कैंप का आयोजन किया जाएगा। फैमिली कोर्ट कैंप के आयोजन से उपमंडल की विभिन्न तहसीलों के वादों के निस्तारण के लिए वादकारियों को अल्मोड़ा नहीं जाना पड़ेगा। परिवार न्यायालय संबंधी वाद कार्यों के लिए पूर्व में रानीखेत उपमंडल की भिकियासैंण, सल्ट, चौखुटिया, द्वाराहाट आदि तहसीलों के वादकारियों को वादों के लिए अब तक अल्मोड़ा जाना पड़ता था।इस मौके पर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद पांडे, रघुनंदन वैला, राजेश रौतेला, गंगा सिंह रावत, हरीश मनराल, सचिव कुबेर कार्की, उपाध्यक्ष ललित मोहन, कोषाध्यक्ष नासिर हुसैन, शाकिर हुसैन, नवीन पंत, देवेंद्र मेहरा, प्रकाश रौतेला, प्रभात बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, सीमा शर्मा, जरीना, महेंद्र बिष्ट, प्रभात बिष्ट, सीपी पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *