बाल सुन्दरी परिणय सेवा समिति करवायेंगी आज 11निर्धन कन्याओं का विवाह
काशीपुर। बाल सुंदरी परिणय सेवा समिति ने 11 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी कन्याओं का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया जायेगा। गुरुवार को समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार ने सामूहिक विवाह समारोह को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा उनके पिता समाजसेवी स्व. बाबूराम ने जो परंपरा शुरू की थी। वह उसे ही आगे बढ़ा रहे हैं। कहा इस कार्य में उन्हें सभी का सहयोग मिल रहा है। बताया कि आज यानी चार नवंबर को समिति द्वारा विवाह समारोह का आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह दस बजे रामलीला मैदान से 11 दूल्हों की सामूहिक बारात निकलेगी जो कि चैती मंदिर स्थित मां बाल सुन्दरी देवी के मंदिर तक पहुंचेगी। जहां समस्त वैवाहिक कार्यक्रम मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री द्वारा संपन्न कराये जाएंगे। कहा समिति 2019 तक 122 निर्धन कन्याओं का विवाह करा चुकी है।
