पीएम ग्राम सड़क योजनाओं के कार्यों को जल्द करे पूरा

पौड़ी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गतिमान और लंबित सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने पीएमजीएसवाई के अफसरों को सड़क निर्माण और ब्रिज निर्माण के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि इन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने कहा कि पीएमजीएसवाई की जो सड़कें जिसके निर्माण के 5 साल पूरे हो चुके हैं और वे लोनिवि को हस्तांतरित होनी है उनका जल्द ही संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई अरुण बहुगुणा, वीरेंद्र दत्त जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *