सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत

काशीपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया है। जसपुर थाना क्षेत्र के गांव संन्यासियोंवाला निवासी परमजीत सिंह (35) पुत्र नंदलाल मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार देर शाम वह ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। कुंडा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फैक्ट्री कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और एक चार साल का बेटा छोड़ गया है। इधर, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने कहा मामले में तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *