नगरपालिका का सफाई अभियान जारी

चम्पावत। टनकपुर में नगरपालिका का विशेष सफाई अभियान जारी है। पर्यावरण मित्रों ने नालियों की सफाई के साथ-साथ नगर में कीटनाश्क दवाइयों का छिड़काव किया। गुरुवार देर शाम नगरपालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड और उपजिला अस्पताल में सफाई अभियान चलाया। ईओ जोशी ने बताया कि पालिका की कार्यदाई संस्था के साथ मिलकर नगर में चोक हुई नालियों की सफाई की गई। यहां वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, लक्षमण सिंह बोहरा, राकेश, रामरतन, उर्मिला, मोहित, संजय वाल्मिकी, विशाल, कमलेश, बित्रा देवी, अशोक आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *