स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

पिथौरागढ़

जीआईसी कमलेश्वर के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। बुधवार को प्रधानाचार्य प्रेम सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यालय से शुरू हुई जागरूकता रैली पॉलीटेक्निक कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान स्काउट गाइड के बच्चों ने आमजन को मतदान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नए मतदाताओं से भी अपना पंजीकरण अनिवार्य तौर पर कराने को कहा। यहां कनुप्रिया जोशी, किरन लोहिया, प्रकाश उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *