1 दिसंबर से होगा मुनस्यारी महोत्सव का आगाज
पिथौरागढ़। मुनस्यारी। नगर में मुनस्यारी महोत्सव को लेकर बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी एक दिसंबर से महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रविवार को महोत्सव समित के अध्यक्ष राजू पांगती की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की। पांगती ने कहा एक से तीन तक महोत्सव व दस दिसंबर व व्यवसायिक मेला आयोजित किया जाएगा। बैठक में संरक्षक केदार मर्तोलिया, मुन्ना सायना, कुलदीप रावत, हरीश चिराल, रवि बृजवाल, बीरू चिराल, दीपू बृजवाल, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
