अल्मोड़ा। द्वाराहाट पुलिस ने क्षेत्र में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने होटल, ढाबों की चेकिंग कर नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जानकारी दी। साार्वजनिक स्थानों में नशे की हालत में पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।