नशे में वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। मोटर वाहन दुर्घटनाओं को रोकने और नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को द्वाराहाट पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटर साईकिल वाहन संख्या यूके 01ए 3069 के चालक खजान चंद जोशी पुत्र शंकर जोशी, निवासी ग्राम छतीनाखाल द्वाराहाट को नशे में वाहन चलाते पाया गया। मौके पर पुलिस ने चालक के खिलाफ नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया।
