दौड़ में राघव, आदित्य और अंश ने बाजी मारी
हरिद्वार । धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के वार्षिक खेल दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच दौड़, शॉटपुट और लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता के समूह-1 की 50 मीटर दौड़ में देवेश कुमार द्विवेदी और राधिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में शौर्य चौहान और राधिका, 200 मीटर दौड़ में प्रियांक और तनिष्का ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह-2 की 100 मीटर दौड़ में राघव कुमार और जहान्वी, 200 मीटर दौड़ में आदित्य राणा और जहान्वी, 400 मीटर दौड़ में अंश मिश्रा और गरिमा सिंह विजय रहे। शॉट पुट में ध्रुव, नैंसी ने जीत दर्ज की। समूह 3 की 100 मीटर दौड़ में अवनीश कुमार और वंशिका, 200 मीटर दौड़ में रोहित मिश्रा और खुशी नेगी, 400 मीटर दौड़ में शुभ सैनी और अलीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में शुभ सैनी और गीता दानू विजय रहे। लंबी कूद वंश चौहान और वंशिका विजयी रहे। वहीं समूह-4 की 100 मीटर दौड़ में बाबी कुमार और तान्या शर्मा, 200 मीटर में मनीष कुमार और तान्या शर्मा, 400 मीटर में अभिषेक कुमार और साक्षी नेगी प्रथम स्थान पर रहे। शाट पुट में प्रियाशु सिंह एयर प्रियांशी शर्मा ने जीत हासिल की। लंबी कूद में बाबी कुमार, ब्यूटी यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रबंधक क्षेत्रपाल सिंह चौहान ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी।
