राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन स्थगित
अल्मोड़ा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अल्मोड़ा शाखा का रविवार को आयोजित अधिवेशन स्थगित हो गया है। परिषद के संयोजक केएन कांडपाल ने बताया कि सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने से अधिवेशन को स्थगित कर दिया गया है। अब अग्रिम अधिवेशन की तिथि अलग से घोषित होगी। हालांकि इस दौरान संयोजक मंडल का विस्तार कर हरीश बिष्ट और वीरेंद्र बिष्ट को संयोजक मनोनित किया गया है।
