संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया सुदूरवर्ती प्रावि सिमोली का औचक निरीक्षण
अल्मोड़ा। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने तहसील के सुदूरवर्ती राजकीय प्रावि सिमोली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय की में मध्याह्न भोजन सहित विभिन्न इंतजामों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने द्वारसौं-काकड़ीघाट मोटर मार्ग में सोलिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की तथा फीडबैक लिया। इससे पूर्व उन्होंने द्वारसौं-काकड़ीघाट मोटर मार्ग में चल रहे सोलिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
