इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

अल्मोड़ा। देश की प्रथम महिला महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। इस मौके पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत को दुनिया में अग्रणी स्थान दिलया तथा पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना कर पाकिस्तान के हिंदुस्तान विरोधी मंसूबों को नेस्तनाबूद करने का भी काम किया।कार्यक्रम में विश्व विजय सिंह माहरा, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व जामा मस्जिद सदर वसीम क़ुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद पाल, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *