रेलवे स्टेशन पर उत्पात मचाने वाले बंदरों को पकड़ा जाए
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन पर उत्पात मचाते बंदरों को पकड़ने के लिए समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग ने वन विभाग से बड़े स्तर पर अभियान चलाने को मांग की है। डॉ. गर्ग का कहना है कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्री बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्लेटफार्म पर बंदर उत्पात मचा रहे हैं। यात्रियों का सामान उठा कर ले जाते हैं। यात्रियों और स्थानीय लोगो को बंदरों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग को ठोस उपाय करने चाहिए। यात्रियों की सुरक्षा जरूरी है। रेलवे स्टेशन से बंदरों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलानी जरूरी है। वहीं डीएफओ नीरज कुमार का कहना है की बंदरों से संबंधित शिकायत मिलने पर टीमें तुरंत कार्रवाई करती है। बंदरों को पकड़ कर चिड़ियापुर केंद्र भेजा जाता है।
