कार्यकर्ता अभाविप को मजबूती दें: मीता सिंह

 

विकासनगर। भाजपा के जिलाध्यक्ष ग्रामीण मीता सिंह ने अभाविप के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने आगामी छात्रसंघ चुनावों में विद्यार्थी परिषद को भारी बहुमत से विजय दिलाने पर जोर दिया। जिलाध्ययक्ष ने संगठन को हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार तरीके से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रेमचंद नौटियाल, जिला संयोजक रितेश सोनकर, जिला सह संयोजक आशीष बिष्ट, सह जिला संयोजिका लक्ष्मी वर्मा, पूर्व सह जिला संयोजक अंशित तिवारी, इकाई अध्यक्ष तुषार कपूर, इकाई मंत्री राहुल विद्वान, कॉलेज सह मंत्री शिवानी चौहान, चमन रावत, राहुल तोमर, शिवानी, अमित शर्मा, आर्यन गोडला, सूरज, ऋतिक, अभिषेक पुंडीर, रोहित, शिवम आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *