छात्रों को नशे के दुष्परिणाम बताए

रुड़की। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में नशे के दुष्परिणाम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा उनके उन्नयन और विकास के संबंध में सुझाव दिए। मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विषय के सह प्राध्यापक डॉ. तीर्थ प्रकाश ने कहा कि नशा स्वस्थ समाज की संरचना में बाधक है। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सरमिष्टा ने बताया कि नशा परिवार, समाज, राष्ट्र के लिए हानिकारक है। हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *