थल में तहसीलदार नियुक्ति की मांग की
पिथौरागढ़। तहसील में तहसीलदार का पद रिक्त होने पर किसान मोर्चा ने नाराजगी जताई है। रविवार को संगठन के मीडिया प्रभारी गिरीश पुनेठा ने कहा कि तहसील में लंबे समय से तहसीलदार का पद रिक्त है। इससे लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। विभिन्न दस्तावेजों में तहसीलदार के हस्ताक्षर के लिए लोगों को 29 किमी दूर बेरीनाग का रूख करना पड़ रहा है। जिससे लोगों को किराए के रूप में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द तहसील में तहसीलदर की नियुक्ति करने की मांग की है।
