केजीएमयू में आक्सीजन कं सेनटेटर को लेकर एमओयू
लखनऊ
केजीएमयू एवं आरडब्लुएफ राइट वाक फांउडेशन के बीच समझौता ज्ञापन एमओयू बुधवार को हस्थाक्षरित किया गया । जिसके अंतर्गत राइट वाक फांउडेशन केजीएमयू को कोविड रोगियों के लिये 25 आक्सीजन कंसेनटेÑटर उपचार के लिए प्रदान करेगा। ज्ञात रहे कोविड की सेकेंड फेज में आक्सीजन ही जान बचाने वाली साबित हो रही है।आक्सीजन कंसेनट्रेटर बिजली द्वारा संचालित एक छोटी मशीन होती है ,यह वातावरण की वायु को शुद्ध आक्सीजन में बदलती है।
बुधवार को यह समझौता ज्ञापन किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डा बिपिन पुरी एवं कुश आर त्रिपाठी,कार्यक्रम निदेशक ,राइट वाक फांउडेशन के मध्य हस्थाक्षरित किया गया। केजीएमयू के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डा0बिपिन पुरी ने कुश आर त्रिपाठी व राइट वाक फांउडेशन की संस्थापिका समीना बानो को धन्यवाद देते एवं आभार प्रकट करते हुए कहा ,आरडब्लुएफ का यह सहयोग केजीएमयू को कोविड रोगियों के उपचार में और उन्नति प्रदान करेगा,हर वह रोगी जो इस संस्था की मदद से जीवन प्राप्त करेगा वह भी इस संस्था को दुआ देगा।इस अवसर पर प्रो. विनीत शर्मा, प्रति कुलपति,केजीएमयू एवं रेस्पिरेटरी विभाग के विभागाध्यक्ष कोविड प्रभारी डा सूर्यकान्त उपस्थित रहे।बताया गया कि कुछ दिन पूर्व ही लखनऊ मैनेजमेंट के एक कार्यक्रम में डा सूर्यकान्त ने कोविड रोगियों के लिए आक्सीजन का महत्त्व बताते हुए लोगो से आक्सीजन कंसेनटेÑटर प्रदान करने की अपील की थी ,इस अपील को लखनऊ विश्वविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की प्रो.निशी पाण्डेय ने सुना और आरडब्लुएफ संस्था से संपर्क किया व इस समझौता ज्ञापन एमओयू हस्थाक्षरित होने में प्रमुख भूमिका निभाई डा. सूर्यकान्त ने भी प्रो. निशी पाण्डेय, राइट वाक फांउडेशन की संस्थापिका समीना बानो तथा कुश आर. त्रिपाठी को उनके इस सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।कार्यक्रम निदेशक ,राइट वाक फांउडेशन, कुश आर त्रिपाठी ने बताया यह संस्था उत्तर प्रदेश में पिछले 08 वर्षों से गरीब बच्चों की पढाई के लिए कार्य कर रही है तथा कोविड 19 के प्रारंभ से कोविड रोगियों को भोजन एवं अन्य सहयोग प्रदान कर रही है । संस्था ने वर्तमान में आक्सीजन के महत्व को देखते हुए आक्सीजन कंसेनट्रेटर की सहायता से केजीएमयू की कोविड रोगियों को आक्सीजन देने की पहल की है तथा संस्था द्वारा आगे भी सहायता कार्यक्रम चलता रहेगा।इस अवसर पर कुश आर. त्रिपाठी ने आक्सीजन कंसेनटेÑटर का प्रदर्शन भी किया गया जिससे भारत में यह नही मिल रहे हैं ,यह संस्था विदेशों से मंगा रही है तथा जैसे जैसे ही इनकी खेप आती जाएगी वैसे-वैसे ही केजीएमयू की आवश्यकतानुसार इसे उपलब्ध करा दिया जायेगा।
