सांसद ने गोद लिया दरियापुर गांव, कहा मॉडल बनेगा गांव
मुरादाबाद
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्य सभा सदस्य सैयद जफर इस्लाम ने मुरादाबाद ज़िले की कांठ तहसील का एक गांव गोद लिया है। उन्होंने गांव में पहुंच कर जनता से वादा किया कि इसे मॉडल बनाएंगे। पार्टी के सेवा ही संगठन कार्यक्रण के तहत जरूरतमंदों बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। इसके बाद वैक्सिनेशन सेंटर और कोविड कमांड सेंटर का मुआयना भी किया।
सांसद ने कहा कि कांठ के दरियापुर गांव का कायाकल्प जल्द दिखाई देगा। जिला मुख्यालय से दरियापुर पहुंचने में एक घंटे का वक्त लगता है। यहां बिजली पानी सड़क समेत सभी तरह की सुविधाओं का वादा उन्होंने किया। सांसद जफर इस्लाम ने दरियापुर के अलावा गढ़ी ग्राम में ज़रूरत मंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा है कि गांवों को गोद लें। इसी क्रम में उन्होंने मुरादाबाद की कांठ विधानसभा क्षेत्र का गांव गोद लिया है। उन्होंने जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ व अगवानपुर में निरीक्षण किया। कोविड कमांड सेंटर भी देखा। सांसद ने कहा भाजपा बिना भेदभाव के काम कर रही है और कोरोना प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद के साथ जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा , विधायक राजेश कुमार चुन्नू , चौधरी हुकूम सिंह, राजन बिश्नोई, अभिषेक सिंह निशू , संजय ढाका, विक्रांत चौधरी, सौरव अग्रवाल , श्याम बिहारी शर्मा , विशाल त्यागी , मयूर भाटिया, डॉ राम किशोर सिंह ,राजपाल सिंह प्रजापति ,सुमित दिवाकर , अनुज बिश्नोई, शहजाद चेयरमैन उमरी, अरुण पण्डित जिला सर्वेश सिंह, सचिन चौधरी, गजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
