बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर टकराईं तीन बसें, दो की मौत 12 घायल
बाराबंकी
लखनऊ -अयोध्या हाईवे पर बैसनपुरवा गांव के पास खड़ी बस से शनिवार की भोर करीब पांच बजे एक बस टकरा गई। इसके बाद उसमें एक निजी बस ने टक्कर मार दी। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया और क्रेन से बसों को हटवाया। बताया जाता है कि रोडवेज बस दिल्ली से आजमगढ़ और निजी बस दिल्ली से देवरिया जा रही थी।
